मंझारी : लकड़ी लदे ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

Published at :14 Dec 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
मंझारी : लकड़ी लदे ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

चाईबासा : मंझारी प्रखंड के भगाबिला घाटी में शनिवार रात आठ बजे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक का नाम कृष्णा तामसोय है. मृतक मंझारी थाना के टेमपदा गांव का निवासी था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से वह लकड़ी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मंझारी प्रखंड के भगाबिला घाटी में शनिवार रात आठ बजे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक का नाम कृष्णा तामसोय है. मृतक मंझारी थाना के टेमपदा गांव का निवासी था.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से वह लकड़ी लादकर वापस गांव की ओर आ रहा था, तभी, भागाबिला घाटी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से वह गिर गया. गिरने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मंझारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल में भेजा. ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola