दो शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद

Published at :18 Nov 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
दो शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस अभियान में सफलता किरीबुरू : सारंडा में पिछले तीन दिनों से जिला पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के संयुक्त तत्वावधान में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों से दो शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद किया है, जिसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया. इस बाबत […]

विज्ञापन

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस अभियान में सफलता

किरीबुरू : सारंडा में पिछले तीन दिनों से जिला पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के संयुक्त तत्वावधान में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों से दो शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद किया है, जिसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.

इस बाबत पुलिस अधीक्षक पंकज कंबोज से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को हमारे अधिकारी व जवानों ने सारंडा के छोटानागरा थानांतर्गत धर्नादिरी जंगल से 15 किलो का एक लैंडमाइन बरामद किया. रविवार को जारी तलाशी अभियान के दौरान किरीबुरू थाना अंतर्गत झंडीबुरू-हिलटॉप मार्ग से लगभग 20 किलो का लैंडमाइन बरामद किया गया है.

यह बरामदगी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. इसे पूर्व के दिनों में लगाया गया था. ज्ञात हो कि इस अभियान में एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, इंस्पेक्टर लालबाबू पासवान, थाना प्रभारी सुरेश राम, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ मनीष मिश्र, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर एस के प्रधान, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ जैकी कुमार आदि जवान अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन में शामिल थे.

एसपी ने कहा कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जवान अभी जंगल से नहीं लौटे थे.

:no’>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola