लकड़ी जब्त, पांच नामजद अभियुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई किरीबुरू : सारंडा के कई गांवों में वन भूमि कब्जाने के लिए अवैध रूप से काटे जा रहे साल पेड़ के मामले में गुवा वन विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की. दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में काटे गये पेड़ की लकड़ियों को […]
विज्ञापन
प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई
किरीबुरू : सारंडा के कई गांवों में वन भूमि कब्जाने के लिए अवैध
रूप से काटे जा रहे साल पेड़ के मामले में गुवा वन विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की. दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में काटे गये पेड़ की लकड़ियों को जब्त किया गया. साथ ही इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
गौरतलब है कि प्रभात खबर ने गुरुवार को साल पेड़ की अवैध कटाई से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद ही वन विभाग हरकत में आया.
गुवा के रेंजर जीएल भगत ने बताया िक संतरा व गुवा रेंज के रोआम से सटे जंगलों में हरे पेड़ को अवैध रूप से काटा जा रहा है. जानकारी िमलने के बाद गुरुवार को रोआम गांव के समीप दो स्थानों पर छापेमारी की गयी और वहां से बड़ी संख्या में लकड़ी को जब्त िकया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




