दंपति की हत्या में भाई समेत चार गिरफ्तार

Published at :29 Aug 2013 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
दंपति की हत्या में भाई समेत चार गिरफ्तार

चाईबासा : पति–पत्नी की हत्या के मामले में कुमारडुंगी पुलिस ने मृतक के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कुमारडंगी अंतर्गत बुडासाही गांव निवासी विष्णु बागे तथा उसकी पत्नी नितिमा बागे पिछले गुरुवार से लापता थे. रविवार को उनकी गुमशुदगी की शिकायत विष्णु के […]

विज्ञापन

चाईबासा : पतिपत्नी की हत्या के मामले में कुमारडुंगी पुलिस ने मृतक के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कुमारडंगी अंतर्गत बुडासाही गांव निवासी विष्णु बागे तथा उसकी पत्नी नितिमा बागे पिछले गुरुवार से लापता थे.

रविवार को उनकी गुमशुदगी की शिकायत विष्णु के भाई मोचिया बागे ने दर्ज करायी थी. जिसमें उसने बताया था कि गांव के बबलू गागराई का दो वर्ष का बेटा बीमार था तथा उसकी मौत हो गयी थी. उसने संदेह जताया कि दोनों की हत्या तंत्र विद्या के शक में बबलू उसके भाई घासीराम ने कर दी है. जांच में पुलिस ने हत्या में मृतक के भाई मोचिया बागे को भी शामिल पाया.

इसके बाद मोचिया के साथसाथ इस मामले में संलिप्त मानकी राय गागराई, गांगाराम हेम्ब्रम तथा टीपरा गागराई को भी गिरफ्तार कर लिया. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी बबलू गागराई घासीराम गागराई अब भी फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola