सोनुआ : सीएम के आदेश पर पीड़ित परिवारों में बांटी गयी सामग्री

Updated:
विज्ञापन

सोनुआ : बुरुगुलीकेरा में नरसंहार की घटना के बाद गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन गांव पहुंचे थे. उनके आदेश पर शुक्रवार को पीड़ित परिवार में सहायता सामग्री राशन वितरण किया गया. बुरुगुलीकेरा स्थित पंचायत भवन के समीप चौक पर पीड़ित परिवार को बुलाकर खाद्य व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. राहत सामग्री लेकर गुदड़ी […]

विज्ञापन

सोनुआ : बुरुगुलीकेरा में नरसंहार की घटना के बाद गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन गांव पहुंचे थे. उनके आदेश पर शुक्रवार को पीड़ित परिवार में सहायता सामग्री राशन वितरण किया गया. बुरुगुलीकेरा स्थित पंचायत भवन के समीप चौक पर पीड़ित परिवार को बुलाकर खाद्य व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. राहत सामग्री लेकर गुदड़ी के बीडीओ सुनील वर्मा व प्रखंड कर्मी बुरुगुलीकेरा गांव पहुंचे थे. उन्हें चावल, दाल, तेल, साबुन, सर्फ, चूड़ा, चना व अन्य सहायता सामग्री दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटपानी व कुमारडुंगी की बीडीओ पहुंचीं बुरुगुलीकेरा : घटना के पांचवें दिन भी जिला प्रशासन की टीम बुरुगुलीकेरा गांव में मौजूद रही. क्षेत्र में भय का माहौल खत्म करने को लेकर पुलिस कई प्रयास कर रही है. वहीं प्रशासनिक अधिकारी स्थिति नियंत्रण करने के लिए कदम उठा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola