सड़कों पर बह रहा नाली का पानी

Published at :05 Aug 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर बह रहा नाली का पानी

चाईबासा : भारी बारिश ने सोमवार को चाईबासा के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. रविवार रात से सोमवार शाम तक हुई हल्की और तेज बारिश ने कई इलाकों में पानी भर गया. कई स्थानों में कचरे के ढेर ने नालियों से जल निकासी का रास्ता रोक दिया है जिसके कारण पानी […]

विज्ञापन

चाईबासा : भारी बारिश ने सोमवार को चाईबासा के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. रविवार रात से सोमवार शाम तक हुई हल्की और तेज बारिश ने कई इलाकों में पानी भर गया.

कई स्थानों में कचरे के ढेर ने नालियों से जल निकासी का रास्ता रोक दिया है जिसके कारण पानी नालियों से निकलकर सड़क पर बहने लगा. बस स्टैंड चौक, सदर अस्पताल के पास, मुफस्सिल थाना चौक, न्यू जैन मार्केट चौक समेत कई जगह पर पानी जमा हो गया. कई जगहों पर नालियों से गंदगी निकालकर उसके किनारे ही रखी गयी थी जो बारिश के पानी के साथ नालियों में चली गयी है और सड़कों पर कचरा फैल गया.

निचले हिस्से में जमा पानी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर रहा है. कुल मिलाकर 24 घंटे की बारिश ने ही शहर में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. बारिश के कारण सरकारी व निजी कार्यालयों में सोमवार को उपस्थिति कम रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola