बहरागोड़ा : 14 वर्षों तक गठबंधन की सरकार ने राज्य को लूट का प्रयोगशाला बना रखा था : सीएम

Updated:
विज्ञापन

बहरागोड़ा/डुमरिया : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कुमारडूबी फुटबॉल मैदान में पार्टी प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र शिक्षित और नौजवान का इलाका है. मुझे विश्वास है कि शिक्षित और नौजवान भाजपा प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा/डुमरिया : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कुमारडूबी फुटबॉल मैदान में पार्टी प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र शिक्षित और नौजवान का इलाका है. मुझे विश्वास है कि शिक्षित और नौजवान भाजपा प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी को आप अपना बहुमूल्य वोट देकर जीता कर राज्य में फिर एक बार भाजपा सरकार बनने में योगदान देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले 14 वर्षों में गठबंधन की सरकार ने प्रदेश को एक प्रयोगशाला बना कर रख दिया था, उन 14 वर्षों तक मनमरजी लूटपाट हुआ. हास्यपद यह रहा कि लूट के लिए ही एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाया गया था. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और झारखंड में पिछले पांच वर्षों में झारखंड सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर काम किया है. इससे पहले मुख्यमंत्री का माला पहना कर स्वागत किया गया. संचालन सुमन कल्याण मंडल ने किया. सभा को सांसद विद्युत वरण महतो, शैलेंद्र महतो व प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी ने भी संबोधित किया.

दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन: कुमारडूबी फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा में विभिन्न दल से आए हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola