किरीबुरु : मधु कोड़ा के भाई राजेश लड़ेंगे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

किरीबुरु : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के छोटे भाई राजेश कोड़ा ने रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजेश कोड़ा गुवा खदान में सेलकर्मी के साथ ही मजदूर नेता भी हैं. इनके चुनाव मैदान में उतरने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. राजेश कोड़ा ने बताया कि […]

विज्ञापन
किरीबुरु : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के छोटे भाई राजेश कोड़ा ने रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजेश कोड़ा गुवा खदान में सेलकर्मी के साथ ही मजदूर नेता भी हैं. इनके चुनाव मैदान में उतरने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. राजेश कोड़ा ने बताया कि मैंने जगन्नाथपुर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
इसके लिए बड़े भाई मधु कोड़ा से चुनाव लड़ने की इच्छा पहले ही जता दी थी. वे चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट चाहते थे. अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो, वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे. राजेश ने कहा कि मधु कोड़ा ने उन्हें कल बातचीत के लिए बुलाया है. इसके बाद आगे की रणनीति पर काम होगा. उन्होंने कहा कि अब तक कोड़ा दंपती ने विकास की जो लकीर खींची है, उसे वह आगे बढ़ायेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola