10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रोटेशन से जीतते रहे हैं भाजपा और झामुमो, जद के गोवर्धन लालू प्रसाद की सरकार में बने थे मंत्री

शीन अनवर, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के बेनीसागर के लिए विख्यात मझगांव विधानसभा क्षेत्र के 60 फीसदी लोग खेती पर निर्भर हैं. 1957 में इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव हुआ. यहां से झारखंड पार्टी के सारन बलमुचु पहले विधायक चुने गये थे. 1962 में वह दोबारा विधायक बने. इसके बाद 1967 व 1969 में […]

शीन अनवर, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के बेनीसागर के लिए विख्यात मझगांव विधानसभा क्षेत्र के 60 फीसदी लोग खेती पर निर्भर हैं. 1957 में इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव हुआ. यहां से झारखंड पार्टी के सारन बलमुचु पहले विधायक चुने गये थे. 1962 में वह दोबारा विधायक बने. इसके बाद 1967 व 1969 में निर्दलीय पूर्णचंद्र बिरुआ विधायक बने. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे देवेंद्रनाथ चांपिया चार बार विधायक बने.

1977 में झारखंड पार्टी से विधायक बननेवाले गोवर्धन नायक दूसरी बार 1995 में जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की. लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री बने.2000 के चुनाव से इस सीट पर झामुमो व भाजपा का कब्जा होता रहा. दोनों दल रोटेशन के आधार पर जीत हासिल करते रहे.
2000 व 2009 में भाजपा के बड़कुंवर गगराई व 2005 व 2014 में झामुमो के निरल पूर्ति विधायक चुने गये. 2014 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर सीट अपनी पत्नी गीता कोड़ा के लिए छोड़ कर मझगांव से चुनाव लड़ा. उन्हें भी झामुमो के निरल पूर्ति से हार का सामना करना पड़ा.
सड़कें बनीं, बिजली मिली : निरल
विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव की भौगोलिक स्थिति काफी विषम है. असीमित कार्य किये. प्रखंड मुख्यालय से गांवों की संपर्क सड़कों को जोड़ा. पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ कराया.
छले जा रहे मासूम लोग : कोड़ा
दूसरे स्थान पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र जंगलों से घिरा है. यहां की जनता बहुत मासूम है. वर्तमान झारखंड सरकार यहां की जनता के साथ छल कर रही है.
मझगांव विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा
  • कुल वोटर 192489
  • पुरुष वोटर 94004
  • महिला वोटर98484
पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड
2005
झामुमो 44.74
भाजपा 38.74
राजद 4.61
अन्य 11.91
जीते : निरल पुर्ति, झामुमो
प्राप्त मत : 38827
हारे : बड़कुंवर गागराई, भाजपा
प्राप्त मत : 33626
तीसरे स्थान : गोवर्धन नायक, राजद
प्राप्त मत : 4006
2009
भाजपा35.69
झामुमो25.47
कांग्रेसजीते : बड़कुंवर गागराई, भाजपा
प्राप्त मत : 34534
हारे : निरल पूर्ती, झामुमो
प्राप्त मत : 24644
तीसरे स्थान : अनिल बिरुली, कांग्रेस
प्राप्त मत : 9416
2014
झामुमो26.56
झामुमो35.27
जेबीएसपी26.56
भाजपा22.57
अन्य15.5
जीते : निरल पूर्ति, झामुमो
प्राप्त मत : 45727
हारे : मधु कोड़ा, जेबीएसपी
प्राप्त मत : 34017
तीसरे स्थान : बड़कुंवर गगरई, भाजपा
प्राप्त मत : 28969
तीन महत्वपूर्ण कार्य जाे हुए
  • सड़कें जिला मुख्यालय से जुड़ीं
  • ईचा खरकई डैम का निर्माण शुरू
  • डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
  • स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है
  • प्रखंडों की ग्रामीण सड़कें बदहाल
  • रोजगार नहीं, पलायन जारी, दल दरकिनार
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel