चाईबासा : नक्सली जीवन कंडुलना दस्ते का सदस्य करण सिंह मुंडा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : भाकपा माओवादी दस्ते का सदस्य व हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना का खास सहयोगी करण सिंह मुंडा उर्फ जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी अनुमंडल अस्पताल के सामने से की गयी. उसके पास से एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया गया है. यह जानकारी इंद्रजीत महथा ने गुरुवार को प्रेस […]
विज्ञापन
चाईबासा : भाकपा माओवादी दस्ते का सदस्य व हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना का खास सहयोगी करण सिंह मुंडा उर्फ जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी अनुमंडल अस्पताल के सामने से की गयी. उसके पास से एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया गया है. यह जानकारी इंद्रजीत महथा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया, पुलिस के लिए इसकी गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जंगलों में छिप कर घूमने वाला नक्सली नहीं, बल्कि शहरों व गांवों में घूम कर नक्सलियों को मदद पहुंचाता था.
वह बिना हथियार के क्षेत्र में भ्रमण करता था. विकास कार्यों एवं ठेकेदारों की सूचना संगठन को देकर उनसे लेवी वसूली करता था. पुलिस और सुरक्षा बलों की हर गतिविधियों की जानकारी भी माओवादियों को देता था. चक्रधरपुर क्षेत्र में करण सिंह मुंडा की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










