डायन के संदेह में गर्भवती की हत्या के दो आरोपियों की जमानत खारिज

सोनुवा के सिंम्बानंदा के निवासी हैं दोनों चाईबासा : डायन का आरोप लगा महिला की हत्या के दो आरोपी विजय मेलगांडी और सिंगे मेलगांडी की जमानत याचिका पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने खारिज कर दी. दोनों सगे भाई हैं और सोनुवा थानांतर्गत सीम्बानंदा गांव के हैं. सोनुवा थाना क्षेत्र के सीम्बानंदा निवासी मृतका […]
सोनुवा के सिंम्बानंदा के निवासी हैं दोनों
चाईबासा : डायन का आरोप लगा महिला की हत्या के दो आरोपी विजय मेलगांडी और सिंगे मेलगांडी की जमानत याचिका पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने खारिज कर दी. दोनों सगे भाई हैं
और सोनुवा थानांतर्गत सीम्बानंदा गांव के हैं. सोनुवा थाना क्षेत्र के सीम्बानंदा निवासी मृतका फूलमनी मेलगांडी के पति चोकरो मेलगांडी के बयान पर 14 मार्च 2019 को थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था. उन्होंने बताया कि 2 मार्च 19 को उनकी पत्नी फूलमनी मेलगांडी साप्ताहिक बाजार आसनतालिया गयी थी. शाम को बाजार से अकेली घर लौट रही थी.
रास्ते में बजायलोर नाला के पास उक्त दोनों आरोपियों ने फूलमनी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती थी. आरोपी सिंगे मेलगांडी ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकारी थी. पुलिस को बताया कि उसके घर में लोग बीमार हो रहे थे.
उन्होंने संदेह किया कि फूलमनी मेलगांडी ने डायन कर दिया है. इसके कारण घर के लोग हमेशा बीमार हो रहे हैं. दोनों भाई विजय मेलगांडी के साथ योजना बनायी कि फूलमनी की हत्या की जाये. योजना के तहत 2 मार्च को फूलमनी मेलगांडी बाजार अकेली गयी थी. बाजार से उसका पीछा करते आ रहे थे. बजायलोर के पास उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




