पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दोनों को जेल भेजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंपुआ निवासी पीड़िता अपनी दीदी व जीजा के साथ रहती है बड़बिल : बड़बिल के चटाई हाटिंग में अपनी दीदी व जीजा के साथ रह रही चंपुआ की युवती से सोमवार की दोपहर स्थानीय दो युवकों ने दुष्कर्म किया. युवती की दीदी और जीजा अस्पताल गये हुए थे. इस दौरान भोला बहादुर और राजेश गोप […]
विज्ञापन
चंपुआ निवासी पीड़िता अपनी दीदी व जीजा के साथ रहती है
बड़बिल : बड़बिल के चटाई हाटिंग में अपनी दीदी व जीजा के साथ रह रही चंपुआ की युवती से सोमवार की दोपहर स्थानीय दो युवकों ने दुष्कर्म किया. युवती की दीदी और जीजा अस्पताल गये हुए थे. इस दौरान भोला बहादुर और राजेश गोप घर में घुस गये. राजेश गोप ने दरवाजा बंद कर दिया. भोला ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बड़बिल थाने में भोला बहादुर व राजेश गोप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने सोमवार की शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मंगलवार को पीड़िता व दोनों अपराधियों की मेडिकल जांच करायी. दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है.
दीदी व जीजा गये थे अस्पताल, घर में अकेली थी पीड़िता
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे वह घर में अकेली थी. चंपुआ निवासी 19 वर्षीय पीड़िता बड़बिल चटाई हाटिंग में अपनी दीदी और जीजा का साथ रहती है. सोमवार को उसकी दीदी और जीजा बड़बिल अस्पताल गये थे. पीड़िता के घर में अकेले होने की जानकारी मिलने पर भोला बहादुर और राजेश गोप दिन दहाड़े उसके घर में घुस गये. घर में घुसते ही राजेश गोप ने घर का दरवाजा बंद कर दिया. भोला बहादुर ने अकेली लड़की से दुष्कर्म किया. घटना के बाद दोनों फरार हो गए. कुछ घंटे बाद पीड़िता की दीदी और जीजा घर लौटे तो रोते हुए आपबीती सुनाई. इसके बाद सोमवार की रात बड़बिल थाने में मामला दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










