सबर किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने दबाव में आकर शव दफनाया एक अन्य किशोरी लापता मुसाबनी : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की भालकी पंचायत स्थित बागजाता गांव के बांधकोचा टोला निवासी 14 साल की सबर किशोरी का शव साड़ी के सहारे एक पेड़ से लटकता पाया गया है. परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव को दफना भी […]

विज्ञापन

परिजनों ने दबाव में आकर शव दफनाया

आपके शहर में

विज्ञापन
एक अन्य किशोरी लापता
मुसाबनी : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की भालकी पंचायत स्थित बागजाता गांव के बांधकोचा टोला निवासी 14 साल की सबर किशोरी का शव साड़ी के सहारे एक पेड़ से लटकता पाया गया है. परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव को दफना भी दिया है. बताया जाता है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था. इसके बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया. बताया जाता है कि किशोरी को उसकी सहेली के साथ बागजाता मध्य विद्यालय के पास 29 अगस्त की रात को अाखिरी बार देखा गया था.
इसके बाद 30 अगस्त की सुबह डुंगरी टोला के पास सड़क के किनारे पेड़ से पीली रंग की साड़ी के सहारे लोगों ने उसकी लाश लटकती देखी. इसके बाद कुछ लोगों ने मृत सबर किशोरी के परिजनों पर दबाव देकर शव को दफन करवा दिया. सूत्रों के अनुसार, उसके साथ मौजूद नाबालिग भी लापता है. बताया जाता है कि किशोरी पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थी. वह बकरियां चराने जंगल जाया करती थी. पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है.
लाश के दोनों पांव जमीन पर थे : पेड़ से लटकती किशोरी की लाश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. तस्वीर में किशोरी के दोनों पाव जमीन से सटे दिख रहे हैं. पेड़ की काफी ऊंचाई पर साड़ी बांधी गयी है. आशंका है कि हत्या के बाद युवती को किसी ने पेड़ से लटका दिया.
किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी और शव को पेड़ से लटका दिया गया. पुलिस इस मामले की गहन जांच करे. दोषियों पर कार्रवाई करे. आदिम जन जाति जिला कल्याण समिति की एक टीम एक सितंबर को बांधकोचा जायेगी. मामले की छानबीन करेगी.
रानी सबरिन, जिलाध्यक्ष, आदि जन जाति कल्याण समिति.
इस प्रकार की कोई भी सूचना पुलिस को नहीं मिली है.
ज्योति लाल रजवाड़,
थाना प्रभारी, गुड़ाबांदा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola