बिजली चोरी कर चला रहे थे व्यवसाय, 1.16 लाख जुर्माना
चक्रधरपुर : विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज कुमार निराला व जेइ शंकर सवैया ने छापेमारी कर चार लोगों को अवैध बिजली जलाते रंगेहाथ पकड़ा. चारों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एसडीओ श्री निराला ने बनाया कि चट्टानी बस्ती निवासी मो इमामुद्दीन द्वारा चालू एलटी लाइन […]
चक्रधरपुर : विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज कुमार निराला व जेइ शंकर सवैया ने छापेमारी कर चार लोगों को अवैध बिजली जलाते रंगेहाथ पकड़ा. चारों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एसडीओ श्री निराला ने बनाया कि चट्टानी बस्ती निवासी मो इमामुद्दीन द्वारा चालू एलटी लाइन से टोका कर पोल्ट्री फार्म का व्यावसायिक कार्य कर रहे थे. इस पर 65,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
आपके शहर में
इसी तरह चांदमारी निवासी विजय कुमार गुप्ता को चालू एलटी लाइन में टोका कर होटल चलाते पकड़ा गया. इस पर 21,100 रुपये का जुर्माना लगाया. वहीं चांदमारी निवासी मनोज साहु मीटर में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से बिजली जला रहे थे. इस पर 14,600 तथा दंदासाई निवासी दीपक कुमार यादव को चालू एलटी लाइन में टोका कर बिजली जलाने पर 14,600 रुपये जुर्माना लगाया गया है. एसडीओ श्री निराला ने कहा कि अवैध रूप से बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए