मछली पकड़ने से मना किया तो जीजा पर हमला

नोवामुंडी : मछली पकड़ने से इनकार करने पर साला टून लोहार ने जीजा मोहन लोहार (35) पर हमला कर दिया. जख्मी हालात में उसे बड़ाजामदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. यहां से उसे टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रविवार रात 8 बजे लेपांग गांव की है. बताया जा रहा […]
नोवामुंडी : मछली पकड़ने से इनकार करने पर साला टून लोहार ने जीजा मोहन लोहार (35) पर हमला कर दिया. जख्मी हालात में उसे बड़ाजामदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. यहां से उसे टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रविवार रात 8 बजे लेपांग गांव की है. बताया जा रहा है कि जीजा चरवाहा का काम करता है. वह रात्रि में मवेशी बांधकर आया. इस बीच साला टूनु लोहार ने रात 8 बजे खेत में मछली पकड़ने के लिए साथ चलने को कहा. उसे थकान के कारण असमर्थता जतायी. इसे लेकर साला-जीजा के बीच हाथापाई हो गयी. इस बीच साले ने जीजा के नाजुक अंग पर हमला कर दिया. जीजा के बयान पर साला टूनू लोहार के खिलाफ नोवामुंडी थाना में मामला दर्ज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










