पत्नी की हत्या के दोषी को सात वर्ष की जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
स्कूटी सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल मोबाइल चार्जर से लगा करंट, महिला की मौत पांड्राशाली. स्विच बोर्ड से चार्जर निकालने में हुई घटना पति सुबह से गाय-बैल चराने के लिए निकल गया था अपने रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करते थे पति-पत्नी चाईबासा : स्विच बोर्ड से मोबाइल […]
विज्ञापन
स्कूटी सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
आपके शहर में
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर से लगा करंट, महिला की मौत
पांड्राशाली. स्विच बोर्ड से चार्जर निकालने में हुई घटना
पति सुबह से गाय-बैल चराने के लिए निकल गया था
अपने रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करते थे पति-पत्नी
चाईबासा : स्विच बोर्ड से मोबाइल का चार्जर निकलने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. घटना पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के ठकुरागुटु गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है. मृतका रोयवारी मेलगांडी (28) पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के गुटुहातु गांव की रहनेवाली थी. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने महिला को आनन-फानन में एंबुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल लाया. यहां अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.
धान रोपनी के लिए खेत जाने वाली थी
जानकारी के अनुसार रोयवारी मेलगांडी और उसका पति बुधसिंह मेलगांडी अपने रिश्तेदार प्रमोद बोदरा के घर ठकुरागुटु गांव में रहकर मजदूरी करते हैं. गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे रोयवारी मेलगांडी धान रोपनी करने के लिए खेत जानेवाली थी. उसने अपना फोन चार्ज में लगायी थी. वह स्विच बोर्ड से चार्जर निकाल रही थी.
उसी समय करंट की चपेट में आ गयी. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसका पति सुबह से गाय-बैल चराने के लिए घर से निकाल गया था. लोगों ने बताया कि मृतका तीन बच्ची की मां है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन