अपहरणकर्ता राउरकेला से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

बड़बिल : बड़बिल थाना क्षेत्र के बकल हाटिंग से हुए नाबालिग के अपहरण मामले में बड़बिल पुलिस ने आरोपी को 21 अप्रैल को राउरकेला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ अपहृत नाबालिग भी मिल गयी है. जिसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार 31 मार्च को […]
बड़बिल : बड़बिल थाना क्षेत्र के बकल हाटिंग से हुए नाबालिग के अपहरण मामले में बड़बिल पुलिस ने आरोपी को 21 अप्रैल को राउरकेला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ अपहृत नाबालिग भी मिल गयी है. जिसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार 31 मार्च को बीरमित्रपुर के गांधी रोड का मूल निवासी शहीद अफरीदी (19) जो बड़बिल के बकल हाटिंग में रहता था. उसने वहां की 9वीं कक्षा की छात्र का बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया था.
इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने 1 अप्रैल को बड़बिल थाना में एक मामला दर्ज कराया था. तब से बड़बिल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी और नाबालिग की डॉक्टरी जांच के बाद आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




