साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला

जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थानांतर्गत सियालजोड़ा पंचायत के कोड़ासाही गांव में सोमवार की सुबह 7:30 बजे स्कूल जा रही छठी की छात्रा को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. वहीं एक अन्य छात्रा बाल-बाल बच गयी. कोड़ासाही गांव के सोनाराम उरांव की 11 वर्षीय पुत्री संगीता उरांव सियालजोड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च […]
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थानांतर्गत सियालजोड़ा पंचायत के कोड़ासाही गांव में सोमवार की सुबह 7:30 बजे स्कूल जा रही छठी की छात्रा को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. वहीं एक अन्य छात्रा बाल-बाल बच गयी. कोड़ासाही गांव के सोनाराम उरांव की 11 वर्षीय पुत्री संगीता उरांव सियालजोड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पढ़ती थी.
वह अपनी साथी झूना उरांव के साथ अलग-अलग साइकिल से स्कूल जा रही थी. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर ने संगीता को अपनी चपेट में ले लिया. संगीता के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक बांसकांटा निवासी सुखदेव चातम्बा को पेड़ से बांधकर पिटाई की. सूचना पाकर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया. ट्रैक्टर जब्त कर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




