प्रार्थना सभा को रोचक बनाने का निर्देश

मनोहरपुर/आनंदपुर : मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में विभिन्न कोटि के विद्यालय के शिक्षकों की मासिक गोष्ठी सोमवार को हुई. मनोहरपुर में गोष्ठी बीइइओ मो. कैसर आलम तथा आनंदपुर में बीइइओ दुधेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई. गोष्ठी में शिक्षकों को निर्देश देते हुए बताया गया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को एसएमसी की […]
मनोहरपुर/आनंदपुर : मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में विभिन्न कोटि के विद्यालय के शिक्षकों की मासिक गोष्ठी सोमवार को हुई. मनोहरपुर में गोष्ठी बीइइओ मो. कैसर आलम तथा आनंदपुर में बीइइओ दुधेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई. गोष्ठी में शिक्षकों को निर्देश देते हुए बताया गया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को एसएमसी की बैठक स्कूलों में आयोजित करनी है, बैठक को मान्यता तब ही मिलेगी जब वहां के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
गोष्ठी में प्रार्थना सभा को रोचक बनाने का निर्देश दिया गया. मनोहरपुर में आयोजित गोष्ठी में बीपीओ सुधीर शर्मा, सीआरपी अंजू देवी, निरंजन गोप, राजकिशोर मुखी आदि उपस्थित थे. आनंदपुर में बुनियादी विद्यालय में गोष्ठी के दौरान प्रखंड में चिह्नित किए गये शौचालय का फोटो अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ भानु सुरीन, बीआरपी सच्चिदानंद महांती, बीपीओ महेंद्र महतो, सुमित बघेल, मनीष सिंह, मुखिया मुनिलाल सुरीन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




