केरल में मृत महावीर मांझी का शव सिमडेगा पहुंचा, परिजनों को मिली ₹50 हजार की मदद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरल में निधन हुए सिमडेगा के युवक महावीर मांझी का पार्थिव शरीर प्रशासन की मदद से पैतृक गांव पहुंचा। परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर प्रखंड के डुमरडीह निवासी 24 वर्षीय महावीर मांझी का छह सितंबर को केरल में काम करने के दौरान निधन हो गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को केरल से पैतृक गांव लाने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा था.

विज्ञापन

परिजनों की कठिन परिस्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और श्रम अधीक्षक सिमडेगा को आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया.

श्रम विभाग की पहल से गांव पहुंचा शव

उपायुक्त के निर्देश पर श्रम अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों और आवश्यक एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया. इसके बाद महावीर मांझी का पार्थिव शरीर सुरक्षित रूप से सिमडेगा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचाया जा सका.

इसके साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि मृतक की माता के बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola