सिमडेगा में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग, संदिग्धों और वाहनों पर पुलिस की नजर
वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है।
सिमडेगा : जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस की ओर से लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. पुलिस ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी.
यातायात नियमों के पालन की अपील
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया. पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकना तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है.
सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने को कहा.
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए जिले में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए