हॉकी चैंपियनशिप के छठे दिन गोलों की बरसात, लोंबोई ने 18-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत
हॉकी चैंपियनशिप में शामिल टीम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप के महिला वर्ग में लीग राउंड के सभी 32 मैच पूरे हो गए हैं. आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
सिमडेगा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के छठे दिन गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कुल 10 मैच खेले गये. छठे दिन महिला वर्ग में दो और पुरुष वर्ग में आठ मैच हुए. महिला वर्ग के लीग राउंड के सभी 32 मैच पूरे हो गये. लीग मुकाबलों के बाद आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है. इनमें सीओई सिमडेगा ए, मिनी शक्ति नारी सिमडेगा, लोंबोई, संत जेवियर बरवाडीह, टाटा सीनी जलडेगा, एसटीसी सिमडेगा, यूसी रेंगारीह और संत अन्ना तैसेर शामिल हैं. महिला वर्ग के मुकाबले में टाटा सीनी जलडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया. वहीं मिनी शक्ति नारी सिमडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 6-0 से पराजित किया. पुरुष वर्ग में 21 मैच पूरे पुरुष वर्ग में अब तक कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं. गुरुवार को खेले गये मुकाबलों में लोंबोई ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 18-0, केवीएस सिमडेगा ए ने कुरुशकेला को 2-1, डे बोर्डिंग तैंसेर ने पीएम श्री बासेन को 1-0 और मास्टर ब्रदर्स ने फरसा पानी को 2-0 से हराया. अन्य मुकाबलों में हेठमा पंचायत ने कुड़पानी ए को 7-1, एबी ब्रदर आसनबेरा ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 10-0, डे बोर्डिंग तैंसेर ने बिंधैन टोली को 1-0 तथा सीओई सिमडेगा ने ताराबोगा को 11-1 से पराजित किया. शुक्रवार को प्रतियोगिता के सातवें दिन दोनों मैदानों (पिच-01 एवं पिच-02) पर कुल 18 मैच खेले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए