हादसे में स्कूटी सवार की मौत, कुछ दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक; मृतक की पहचान नहीं

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त स्कूटी| Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा के डुरीलारी मोड़ पर ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी. कोलेबिरा गंगू टोली पथ में डुरीलारी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात स्कूटी सवार की मौत हो गयी. स्कूटी सवार को कोलेबिरा से गांगुटोली की ओर जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी क्रम में डुरी लारी मोड़ के समय एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के मुखिया को दिया गया.

मुखिया कोलेबिरा पुलिस को सूचना दी. कोलेबिरा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव के साथ दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. वही घटनास्थल से कुछ दूर जाकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola