पैदल चलना भी मुश्किल था, वाहन पहुंचना बंद; ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क संवारी
रोड़ मरम्मत करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
कुरडेग के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के बाद स्वयं श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की. अब आवागमन में लोगों को काफी राहत मिलेगी.
कुरडेग. कुरडेग प्रखंड के बड़की बिउरा सरना से सरईपानी जाने वाली जर्जर सड़क की ग्रामीणों ने श्रमदान कर मरम्मत की. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया.
आपके शहर में
प्रमानंद दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. सड़क की बदहाली के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं. वहीं, बीमार लोगों को खाट पर लादकर बड़की बिउरा तक ले जाना पड़ता है.
सड़क मरम्मत के श्रमदान में गांव के महिला और पुरुष दोनों शामिल हुए. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. मजबूर होकर ग्रामीणों को स्वयं सड़क की मरम्मत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए