Hockey Championship: सिमडेगा में बरसे गोल, पुलिस केंद्र ने दर्ज की बड़ी जीत
फोटो खिलाड़ियों के साथ अतिथि व हॉकी संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन पुलिस केंद्र सिमडेगा ने रेंगारबहार को 12-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की.
सिमडेगाः राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन बुधवार को कुल 10 मुकाबले खेले गये. पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में चार मैच हुए. सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
पुरुष वर्ग के परिणाम
पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर ने आदिवासी हॉस्टल बी को 4-0 से हराया. मांझी क्लब आसनबेड़ा ने सीडीजे ब्रदर्स को 4-0 से शिकस्त दी. श्री माधव हरि द्वाराबास ने संत अन्ना सामटोली ए को 2-0 से पराजित किया.
पुलिस केंद्र सिमडेगा ने रेंगारबहार पीडियापोंस को 12-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. डीगुरपानी और कुरपानी बी के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ. वहीं, सेंट मेरी सामटोली के खिलाफ आरसी कोचेडेगा को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें- कोलेबिरा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
महिला वर्ग में मिनी शक्ति नारी सिमडेगा ने टाटा सीनी जलडेगा को 1-0 से हराया. केवीएस सिमडेगा ने आरसी कोचेडेगा को 8-1 से मात दी. पाकरटांड़ ने संत अन्ना सामटोली को 1-0 से पराजित किया. वहीं, सीओई सिमडेगा ए ने एसटीसी लचड़ागढ़ को 1-0 से हराया.
मैच शुरू होने से पहले सिमडेगा पुलिस के पदाधिकारियों और सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में पंखरासियुस टोप्पो, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, दिव्या डुंगडुंग, कुनुल भेंगरा, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, संजय तिर्की, बिनोद कुल्लू, तलीन तिग्गा, करिश्मा परवार, सुशीला कुजूर और अमृता मिंज सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
ये भी पढ़ें- सर्पदंश से मृतक अनिमा के परिजनों से मिले विधायक सुदीप गुड़िया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए