सर्पदंश से मृत अनिमा के परिजनों से मिले विधायक सुदीप गुड़िया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

अनिमा के परिजनों से मुलाकात करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया| Prabhat Khabar Network

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सांप के काटने से मृत अनिमा लुगुन के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया.

विज्ञापन

सिमडेगाः तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखंड अंतर्गत कोनसोदे गांव निवासी अनिमा लुगुन की हाल ही में सांप के काटने से हुई मौत की सूचना मिलने पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया बुधवार को उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे. वे और पूरा तोरपा विधानसभा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजे को जल्द उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पहल की जायेगी. परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से मामले को आगे बढ़ायेंगे.

ये भी पढ़ें- गुमला के बिरसा मुंडा लाइब्रेरी और साइंस सेंटर का डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण

पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का निर्देश

इस दौरान विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाये.

विधायक ने कहा कि किसी भी तरह की जरूरत होने पर उनके प्रतिनिधि जगदीश बागे और तनवीर हुसैन से संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा की जनता के हर सुख-दुख में वे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़े हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola