करौंदाबेड़ा पल्ली परिसर में मना 3 धर्मगुरुओं का शहादत दिवस

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों के साथ सिमडेगा और गुमला विधायक | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के करौंदाबेड़ा चर्च परिसर में तीन शहीद धर्मगुरुओं का शहादत दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा और भूषण तिर्की सहित कई लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

सिमडेगा: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में स्थित करौंदाबेड़ा चर्च परिसर में बुधवार को शहीद फादर लौरेंस कुजूर, शहीद फादर जोसेफ डुंगडुंग और शहीद ब्रदर अमर अनूप इंदवार का शहीद दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया. कार्यक्रम में कई बिशप, दर्जनों पुरोहित और हजारों मसीही विश्वासियों ने शामिल होकर शहीद धर्मगुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, गुमला विधायक भूषण तिर्की, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, 20 सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बाघवार, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का और सेराफिनिश कुल्लू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- कोलेबिरा स्थित नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

शहीदों की शहादत से लें प्रेरणा : भूषण बाड़ा

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि शहीदों और संतों में ईश्वर का वास रहता है. इन तीनों शहीदों की शहादत ने इस धरती को एक अलग पहचान दिलायी है. उनकी शहादत से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. करौंदाबेड़ा की यह पावन धरती तीन शहीद पुरोहितों के रक्त से पवित्र हुई है.

आदिवासी समाज से एकजुट होने की अपील

गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि कलीसिया के अनुयायियों ने अपने खून से इसे सींचा है, जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है. उन्होंने कहा कि हमें असहाय लोगों की मदद करना सीखना चाहिए. साथ ही उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की.

ये भी पढ़ें- सर्पदंश से मृतक अनिमा के परिजनों से मिले विधायक सुदीप गुड़िया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

शिक्षा और चरित्र निर्माण पर दिया जोर

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि हमें ईश्वर के प्रति आज्ञाकारी बनना चाहिए. समाज में शिक्षा की कमी के कारण सच्चे चरित्र का निर्माण प्रभावित हो रहा है. उन्होंने लोगों से ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी एकता बनाये रखने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola