विश्वकर्मा पूजा को लेकर सिमडेगा में तैयारियां पूरी, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
तैयारियां पूरी | Prabhat Khabar Network
भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर सिमडेगा जिले में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, पूजा के लिए माहौल बन गया है.
सिमडेगा. भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न प्रतिष्ठानों, गैराज, वर्कशॉप, वाहन एजेंसियों, आरा मिलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा हो चुका है.
पूजा के अवसर पर शहर के बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, विद्युत पावर हाउस, पुलिस लाइन, पेयजल विभाग सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी. पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं और विद्युत सज्जा की गयी है.
शहर के महावीर चौक, डेली मार्केट सहित विभिन्न इलाकों में फूल-माला की अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं. बुधवार को पूजा को लेकर फूल-माला, सजावटी सामान, पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए