तामड़ा में दुर्गा पूजा के लिए नयी समिति गठित
बैठक ने उपस्थित समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
तामड़ा में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों के लिए नयी समिति का गठन किया गया है. नई समिति ने आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया है. ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है.
प्रतिनिधि, सिमडेगा. तामड़ा शिव मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. इसमें इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा आयोजन में गांव के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी.
आयोजन को लेकर पुरानी पूजा समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से हीराराम को अध्यक्ष, दीपक केसरी, विजय केसरी व संजय केसरी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र पुरी को सचिव, अशोक प्रसाद केसरी को उप सचिव, अमृत केसरी को कोषाध्यक्ष तथा सुबोध केसरी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. विश्वनाथ मिश्रा को पुरोहित की जिम्मेदारी दी गयी.
संरक्षक के रूप में सुंदर साव, अशोक गुप्ता, कृष्ण केसरी, मनोज केसरी व लक्ष्मी केसरी को शामिल किया गया. समिति में हरेराम केसरी, विकास साहू, शिव केसरी, सत्यम केसरी, सतीश केसरी, उमेश साव, राहुल मिश्रा, संदीप केसरी, सोनू केसरी, बजरंग केसरी, पंकज केसरी, पप्पू केसरी, छटकू केसरी, मोहन केसरी, रविंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रधान, छोटा साहू, राजू लोहरा, पुनीत लोहरा, छोटू सिंह, लाल महतो, कुबेर कैथवार, अजय बैठा, गौतम बैठा, राहुल कैथवार, अमन मिश्रा व संतोष साहू सहित गांव के युवाओं व अन्य लोगों को शामिल किया गया.
नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे. वहीं, नवमी के दिन भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. समिति ने ग्रामीणों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए