वार्ड सदस्य पद के लिए हुए दो नामांकन, अध्यक्ष पद के तीन नामांकन पत्र बिके

नगर परिषद चुनाव : नामांकन पत्रों की बिक्री जारी
सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन को लेकर नामांकन पत्रों की खरीदारी जारी है. अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद पद के लिए निर्धारित कार्यालय प्रकोष्ठों में अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की. अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड पार्षद पद के अंतर्गत वार्ड संख्या एक से पांच के लिए बीडीओ सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इसमें वार्ड संख्या एक से एक, वार्ड संख्या दो से तीन, वार्ड संख्या तीन से एक, वार्ड संख्या चार से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि वार्ड संख्या पांच में कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया. इस क्रम में वार्ड संख्या छह से 10 के लिए अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की खरीद हुई. इसमें वार्ड संख्या छह व सात में शून्य, वार्ड संख्या आठ से तीन, वार्ड संख्या नौ से दो तथा वार्ड संख्या 10 से दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 11 से दो, वार्ड संख्या 12 में शून्य, वार्ड संख्या 13 से एक, वार्ड संख्या 14 से एक तथा वार्ड संख्या 15 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र की खरीदारी की. वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इस दौरान वार्ड संख्या 16, 18 व 19 में कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया. जबकि वार्ड संख्या 17 से एक व वार्ड संख्या 20 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. यह जानकारी देते हुए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 17 से कालेंद्र प्रसाद व वार्ड संख्या 20 से कासिम राजा ने नामांकन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




