Kolebira: ट्रेलर खराब होने से NH-143पर लगा जाम, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 143 जाम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा NH-143 पर ट्रेलर खराब होने से लगा लंबा जाम। यात्रियों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी, प्रशासन जाम हटाने में जुटा।

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर गहरा नाला के समीप ट्रेलर खराब हो जाने से सड़क जाम हो गई. ट्रेलर के सड़क पर खड़े होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे एनएच पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची प्रशासन

इधर, सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन ने जाम हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से खराब ट्रेलर को जल्द हटाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola