गहड़ा नाल के पास लोहे से लदा ट्रेलर पलटा, चालक-खलासी घायल

विज्ञापन

टेलर दुर्घटनाग्रस्त चालक और खलासी घायल | Prabhat Khabar Network

झारखंड के कोलेबिरा में जमशेदपुर से रायपुर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के गहड़ा नाल के समीप रविवार सुबह जमशेदपुर से लोहे का सामान लेकर रायपुर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर चालक आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय दीपक मिश्रा और खलासी 26 वर्षीय रजत मिश्रा घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल चालक और खलासी को ट्रेलर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया.

दोनों खतरे से बाहर

चिकित्सकों के अनुसार चालक और खलासी की स्थिति खतरे से बाहर है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola