एक किताब से बड़े सपनों की शुरुआत, बिरू गांव के बच्चों को मिली पढ़ाई की नई उम्मीद
फोटो बच्चे को पुस्तक देते समाज सेवी प्रेम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के बिरू गांव में शिक्षा फाउंडेशन ने बच्चों के बीच किताबों का वितरण किया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाना है.
सिमडेगा. जिले के बिरू गांव में ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की गयी. शिक्षा फाउंडेशन की ओर से बच्चों के बीच किताबों का वितरण किया गया. सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई कर रहे बच्चों को जब किताबें मिलीं, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी.
आपके शहर में
किताबें मिलीं तो पढ़ाई को लेकर बढ़ा उत्साह
संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना था. गांव के कई बच्चों के पास पर्याप्त किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री नहीं थी. किताबें मिलने के बाद बच्चों ने उत्सुकता के साथ उन्हें देखा और पढ़ना शुरू कर दिया.
आर्थिक परेशानी शिक्षा में बाधा न बने : विकास बैलवाल
कार्यक्रम में शिक्षा फाउंडेशन के ट्रस्टी विकास बैलवाल ने कहा कि किसी बच्चे के बड़े सपने की शुरुआत उसके हाथ में आने वाली एक किताब से हो सकती है. आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनें, इसके लिए संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है.
ग्रामीणों ने भी किया सहयोग
कार्यक्रम में गांव के निवासी प्रेम कुमार दास ने भी सक्रिय सहयोग किया. उन्होंने बच्चों तक किताबें पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने में मदद करेंगे.
ये भी पढ़ें: SIR को लेकर विधायक ने बीएलओ को दिया संदेश, पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम करने पर जोर
किताबें ही नहीं, सपनों को उड़ान देने की कोशिश
संस्था के अनुसार यह पहल केवल किताबों के वितरण तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य बच्चों में यह विश्वास पैदा करना भी है कि वे बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. एक किताब बच्चे के लिए ज्ञान का नया रास्ता खोल सकती है और उसके जीवन की दिशा बदल सकती है.
ये भी पढ़ें: आईआईएम रांची के 26 विद्यार्थियों ने किया सिमडेगा हेरिटेज सह म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए