SIR को लेकर विधायक ने बीएलओ को दिया संदेश, पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो एस आई आर कार्य का निरीक्षण करते विधायक | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने ठेठईटांगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शनिवार को ठेठईटांगर प्रखंड की बाघचट्टा पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का जायजा लिया. विधायक बाघचट्टा पंचायत भवन पहुंचे और दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीएलओ से ली पुनरीक्षण कार्य की जानकारी

विधायक ने अधिकारियों और कर्मियों से SIR की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और मौके पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण महत्वपूर्ण कार्य है. सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो.

गांव-टोले में लोगों को जागरूक करने की अपील

विधायक ने पार्टी स्तर के बीएलओ और समर्थकों से भी अपने-अपने गांव, टोला और समाज के लोगों को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, तो निर्धारित दावा-आपत्ति प्रक्रिया के तहत इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचायी जाये.

समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने की अपील

विधायक ने क्षेत्र के लोगों से मतदाता सूची को लेकर सजग रहने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा सहित संबंधित कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola