अवैध हथियार और नशे की तस्करी रोकने सिमडेगा में चला विशेष वाहन जांच अभियान
फोटो वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया. संदिग्ध वाहनों की जांच और यातायात नियमों के पालन पर दिया गया विशेष जोर.
सिमडेगा. अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सिमडेगा पुलिस ने जिले में 18 से 28 अगस्त तक विशेष एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में चले अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी.
आपके शहर में
दस्तावेजों के साथ संदिग्ध वाहनों पर भी नजर
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जरूरी दस्तावेजों की जांच की. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी विशेष नजर रखी गयी. पुलिस जवानों ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.
अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना भी लक्ष्य
पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. इसके अलावा अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी वाहनों की जांच की गयी. पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान से जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को दें सूचना
सिमडेगा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए