ePaper

तीन दिवसीय पूजनोत्सव 21 फरवरी से

Updated at : 18 Feb 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय पूजनोत्सव 21 फरवरी से

तीन दिवसीय पूजनोत्सव 21 फरवरी से

विज्ञापन

जलडेगा. बजरंग बली शिव परिवार पूजा समिति केलुगा जलडेगा के तत्वावधान में बजरंग बली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन 21 फरवरी से किया गया है. कार्यक्रम के तहत 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से कलशयात्रा सह अधिवास, 22 फरवरी को सुबह आठ बजे से श्री हरि अखंड कीर्तन का शुभारंभ व 23 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी बजरंग बली शिव परिवार पूजा समिति के सदस्यों ने दी.

गिरदा में अखंड हरिकीर्तन संपन्न

बानो. प्रखंड के गिरदा गांव में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन नगर भ्रमण व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. नगर भ्रमण की शुरुआत मंदिर परिसर से की गयी. नगर भ्रमण में शामिल लोग विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे. कार्यक्रम में लोग राधा-कृष्ण की वेश में आकर्षक लग रहे थे. पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. यजमान के रूप मे फागू महतो व रोपनी देवी शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही.

विशेष कक्षाएं 20 से

सिमडेगा. बीरू कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गुरुकुल कैरियर इंस्टीट्यूट में जेएसएससी द्वारा आयोजित कक्षपाल और जेलर की लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए नये बैच में नामांकन जारी है. संस्थान के निदेशक प्रीतम कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होगी. नामांकन के लिए कार्यालय के संपर्क नंबर 9570048514 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola