घर में लगा ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

घर बंद कर शादी समारोह में गये थे परिवार के सभी सदस्य

विज्ञापन

घर बंद कर शादी समारोह में गये थे परिवार के सभी सदस्य

गुमला.

गुमला शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. चोर प्रतिदिन शहर के किसी न किसी हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद भी पुलिस चोरी की घटना रोक नहीं पा रही है. सोमवार की रात को पुन: गुमला शहर से सटे विंध्याचल नगर ढोढरीटोली बस्ती में चोरी हुई है. इस बार चोरों ने सिसई के पत्रकार प्रफुल्ल भगत के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवर व नकद राशि ले गये. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. सभी लोग शादी समारोह में गये थे. प्रफुल्ल भगत ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध ��ामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि 15 जुलाई को मेरे घर से कुछ दूर स्थित मेरी बड़ी बहन के घर में शादी समारोह था. इसमें शामिल होने के लिए हमलोग सपरिवार घर में तालाबंद कर गये थे. रात में शादी समारोह में ही रुक गये थे. 16 जुलाई को मेरी बेटी कुमकुम कुमारी स्कूल जाने के लिए घर आयी, तो घर का ताला टूटा देखा. इसकी सूचना हमलोगों को दी. हम सभी घर आकर देंखे, तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज व दो बक्सा का ताला टूटा हुआ था. जांच करने में दो जोड़ी सोने के कान के टॉपस, गला का लॉकेट दो पीस, पायल चांदी का दो जोड़ा, बिछिया दो जोड़ा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola