एसोसिएशन के सचिव ने जताया आभार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2025 9:55 PM
एसोसिएशन के सचिव ने जताया आभार
सिमडेगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न होने पर एसोसिएशन के सचिव तौकिर उस्मानी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने बैठक में आये सभी अतिथियों, विधायक, पूर्व विधायक, आरक्षी अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के पदधारियों व अन्य गणमान्य लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है. सचिव ने कहा कि आगामी सत्र में स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अधिक से अधिक स्कूल भाग लें इस पर ध्यान केंद्रित करना है. क्योंकि स्कूल स्तर से ही नये खिलाड़ियों को निखारने का काम करना है.
नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गयी
बानो. उच्च विद्यालय हुरदा के तत्वाधान गिर्दा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली उवि हुरदा से शुरू होकर मुख्य सड़क, हुरदा बाजारटांड़ व विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान बच्चे हड़िया दारू बेचना बंद करो, बच्चों को स्कूल भेजो, लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे. मौके पर नशामुक्ति के लिए शपथ दिलायी गयी. गिर्दा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने मौके पर बच्चों को नशे की विकृतियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि नशापान सेहत के लिए काफी हानिकारक है. नशापान से दूर रहें और जीवन से नाता जोड़ें. कहा कि गुटखा, तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है. मौके पर गिर्दा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा, एएसआइ सर्वेश्वर सिंह, विद्यालय के हीरालाल साहू समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










