सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ सिमडेगा, हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

कांवर यात्रा में शामिल कांवड़ियों का हुजूम | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर सिमडेगा में हजारों कांवरियों ने शंख नदी से जल भरकर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया. शहर भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन

सिमडेगा: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को सिमडेगा में भक्ति और आस्था का माहौल रहा. हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने विभिन्न जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शंख नदी से जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में कांवरिया संघ की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया.रविवार रात पहुंचे कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और विश्राम के लिए स्थल उपलब्ध कराया गया. सोमवार सुबह कांवड़ियों को वाहनों से करीब आठ किलोमीटर दूर शंख नदी और पालामाड़ा संगम स्थल ले जाया गया.

यहां पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ में पवित्र जल भरा और भगवान शिव के भजनों पर नाचते-गाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर केलाघाघ स्थित शिव शक्ति मंदिर पहुंचे. यहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस दर्ज, रांची पुलिस ने मांगी यूजर की जानकारी

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

इधर, गुलजार गली-अपर बाजार समिति के नेतृत्व में भी सैकड़ों कांवड़िये शंख नदी पहुंचे. पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ में जल लेकर कांवड़िये सिमडेगा सरना मंदिर, गुलजार गली शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सावन की अंतिम सोमवारी पर शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola