स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगा कर किया इलाज, स्थिति सामान्य

Updated:
विज्ञापन

बांकी आरसीएम स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में बच्चियों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के बांकी स्थित आरसीएम स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब हॉस्टल में रह रही छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चियों को चक्कर आने, घबराहट और कुछ में असामान्य व्यवहार देखे जाने की सूचना मिली, जिससे हॉस्टल प्रशासन में हड़कंप मच गयी. घटना की जानकारी मिलते आरसीएम विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर अलेक्जेंडर कुल्लू एवं हॉस्टल वार्डेन ने तत्काल बानो बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते गुरुवार को बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम बांकी आरसीएम स्कूल पहुंची. सबसे पहले विद्यालय की सभी छात्राओं की काउंसलिंग की गयी, ताकि मानसिक रूप से उन्हें सहज किया जा सके. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जहां सभी छात्राओं की चिकित्सकीय जांच की गयी. स्वास्थ्य टीम ने विशेष रूप से उन बच्चियों की गहन जांच की जिनकी तबीयत रात में अचानक बिगड़ी थी. जांच के दौरान किसी गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये. चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गयीं. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी व चिकित्सा पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर और पूरे हॉस्टल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक, वार्डेन व उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं के स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आगामी मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वयं कक्षा लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं. स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद बच्चियों की स्थिति अब सामान्य बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola