तामड़ा में गणेश पूजा को लेकर बैठक, अमन मिश्रा बने आयोजन समिति के अध्यक्ष
फोटो बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के तामड़ा में गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई.अमन मिश्रा को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया. भव्य आयोजन के लिए नई टीम का गठन किया गया है.
सिमडेगा. सदर प्रखंड के तामड़ा में आगामी गणेश पूजा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में गणेश पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
आपके शहर में
बैठक में पूजा पंडाल, आकर्षक सजावट, साफ-सफाई, पूजा-अर्चना की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. पूजा के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से नई आयोजन समिति का गठन किया गया.
गठित समिति में अमन मिश्रा को अध्यक्ष, जबकि धनंजय बैठा, सचिन केशरी एवं विशाल केशरी को उपाध्यक्ष बनाया गया. मनीष केशरी को सचिव तथा राहुल केशरी, शुभम केशरी, सोनल केशरी एवं अभिषेक केशरी को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। गोपाल केशरी को कोषाध्यक्ष तथा चाहत केशरी एवं अर्पित केशरी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.
वहीं नितेश पूरी को पूजा प्रभारी तथा सचिन केशरी और गोलू केशरी को व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा विकाश साहू, निरंजन पूरी, रत्न सिंह, विक्की बैठा, सतीश केशरी, पप्पू केशरी, बजरंग केशरी, संतोष साहू एवं अपु केशरी को समिति का संरक्षक बनाया गया.
बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष गणेश पूजा श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ मनाई जाएगी. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी. समिति ने स्थानीय लोगों से भी पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए