बारिश ने छीना आशियाना, मिट्टी का घर गिरने से परिवार बेघर
फोटो ध्वस्त घर के पास परिजन | Prabhat Khabar Network
तिनसोगड़ा में भारी बारिश के कारण जयवंत जड़िया का मिट्टी का घर गिर गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सरकारी आवास सहायता की मांग की है.
बानो. प्रखंड अंतर्गत सोय पंचायत के ग्राम तिनसोगड़ा माझी टोली में बारिश से जयवंत जड़िया का मिट्टी का पूरा घर अचानक गिर गया. घर गिरने से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना की सूचना मिलने पर सोय पंचायत की मुखिया सोमवारी कैथवार मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए मकान गिरने से हुए नुकसान का जायजा लिया.
आपके शहर में
उन्होंने प्रखंड प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. पीड़ित जयवंत जड़िया ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बारिश से क्षतिग्रस्त मकान के एवज में उचित मुआवजा और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है.
वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए