परीक्षा को लेकर प्राचार्य से मिले छात्र संघ के सदस्य

Updated:
विज्ञापन

छात्रों ने सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार प्रसाद से मुलाकात की.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 13 एसआइएम:3-प्राचार्य से मिलते संघ सदस्य सिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष सह आदिवासी छात्र संघ के जिला सचिव अनमोल तिर्की और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष सरताज खान के नेतृत्व में छात्रों ने सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार प्रसाद से मुलाकात की. मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मिड सेम एक्जाम नहीं देने के कारण बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो गए हैं. वैसे विद्यार्थियों को एक बार पुन: मिड सेम की परीक्षा देने का मौका दिया जाये. मिड सेम की परीक्षा उक्त विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन के द्वारा उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए तत्काल मिड सेम परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी. जिसके तहत 15 अप्रैल को परीक्षा होगी. इस कार्य के लिये विद्यार्थियों ने छात्र संघ का आभार प्रकट किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola