सांप के डसने की भनक तक नहीं लगी, मामी को अस्पताल पहुंचाने के बाद भांजे की भी मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में शोकाकुल परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के सिमडेगा में सांप के डसने से मामी और भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा स्थित रायबहादुर गांव में गुरुवार की रात सांप के डसने से मामी और भांजे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान अर्जुन बड़ाइक और उनकी मामी बिमला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

अलग-अलग बेड पर सो रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 11 बजे बिमला देवी और उनके भांजे अर्जुन बड़ाइक अलग-अलग बेड पर सो रहे थे. इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया. बिमला देवी की नींद खुल गयी और उन्होंने सांप को देखा. इसके बाद बगल में सो रहे अर्जुन और घर के अन्य लोगों ने मिलकर सांप को मार दिया.

हालांकि, अर्जुन को सांप के डसने का तत्काल एहसास नहीं हुआ. रात करीब 2.30 बजे वह बिमला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा. बिमला देवी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अर्जुन वापस घर चला गया.

कुछ देर बाद अर्जुन की भी बिगड़ी तबीयत

घर पहुंचने के कुछ देर बाद अर्जुन की भी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में इलाज के दौरान बिमला देवी और अर्जुन बड़ाइक दोनों की मौत हो गयी.

जाति प्रमाण पत्र बनवाने गांव आया था अर्जुन

बताया गया कि अर्जुन बड़ाइक दिल्ली में रहकर काम करता था. वह अपनी मां का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में गांव आया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola