सिमडेगा : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 किलो जावा महुआ नष्ट
फोटो जावा महुआ को नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 80 किलो जावा महुआ को नष्ट किया. अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.
जलडेगा़. जलडेगा़ थाना क्षेत्र के खड़िया टोली में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80 किलो जावा महुआ नष्ट किया. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर हुई. एसआइ सुशील शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़िया टोली में छापेमारी की.
यहां शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 80 किलो जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने से दूर रहने की चेतावनी दी.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए