सिमडेगा : गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
शांति समिति की बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जलडेगा में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने के निर्देश दिए हैं.
जलडेगा़. जलडेगा़ बांसजोर ओपी परिसर में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ सह सीओ जयबीरस लकड़ा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के निर्देश दिये गये.
जिला परिषद सदस्य सामरोम पॉल तोपनो ने सभी को पर्व की अग्रिम शुभकामना देते हुए पूजा स्थलों पर स्वयंसेवकों की तैनाती और सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने ओपी प्रभारी से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने का आग्रह किया.
प्रशासन ने सभी समितियों को नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा. बैठक में रामचंद्र सिंह, तपेश्वर साहू, पंचायत समिति सदस्य उषा केरकेट्टा, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पूजा समितियों के सदस्य, पुलिसकर्मी और कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए