राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व एथलेटिक्स विजय लकड़ा ने की सगाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी बधाई
विज्ञापन
सिमडेगा.
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व राष्ट्रीय एथलेटिक्स विजय लकड़ा ने सगाई की है. सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी. पूर्व में हॉकी झारखंड टीम व वर्तमान में एसएसबी में कार्यरत रह कर उसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सेवई चामूटोली निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व कई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर राज्य के लिए कई पदक जीत चुके लचरागढ़ निवासी खिलाड़ी विजय लकड़ा की सगाई रंजीता मिंज के गांव में हुई. दोनों की सगाई कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, विजय लकड़ा, पंख्रासियुस टोप्पो, कोच मरियम सोरेंग, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्फा केरकेट्टा, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक तिग्गा, अनमोल टोप्पो, मैक्सिमा एक्का, अल्बीना तिर्की, कुमुदनी कुल्लू, अंजना डुंगडुंग, रोहिता मिंज समेत कई हॉकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी ने दोनों को आशीर्वाद और बधाई दी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन