समाहरणालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, डीसी समेत अधिकारियों ने करायी स्वास्थ्य जांच
उपायुक्त कंचन सिंह Prabhat Khabar Network
सिमडेगा समाहरणालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मियों और आमजनों ने स्वास्थ्य जांच करायी.
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में मौजूद लोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी. इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) समेत अन्य आवश्यक जांच की गयी.
नियमित जांच पर दिया जोर
इस मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि कार्य की व्यस्तता के कारण लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं. ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है. समय-समय पर जांच कराने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है और समय रहते उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है.
उन्होंने पदाधिकारियों, कर्मियों और आमजनों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की.
मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुंदर मनमोहन सामद समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए