सेवा के लिए होता है पुरोहितों का जीवन : बिशप बरवा

Updated:
विज्ञापन

आरसी चर्च लचरागढ़ में पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित आरसी चर्च में पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में रेभ फादर ऑस्कर कडूंलना का पुरोहिताभिषेक संपन्न कराया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. बिशप बरवा की अगवाई में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. साथ ही पवित्र जल का छिड़काव करते हुए पुरोहित की उपाधि ग्रहण करायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने नव अभिषिक्त फादर को शुभकामना दी. मौके पर बिशप बरवा ने कहा कि पुरोहित का जीवन दूसरों की सेवा के लिए होता है. पुरोहित का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित होता है. उन्होंने कहा ईश्वर सर्व शक्तिमान है. उनका आशीष प्राप्त करने के लिए नित्य दिन प्रार्थना करें. समुदाय की तरक्की के लिए पुरोहित लगातार भूमिका निभाते रहें. उन्होंने कहा कि मानव जाति व समाज के लिए पुरोहित जीते हैं. ईश्वर की कृपा से ही कोई पुरोहित बनता है. उन्होंने कहा कि पुरोहित का जीवन कठिन डगर है. ईश्वर पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें और मानव कल्याण के लिए जीवन को समर्पित करें. मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुरोहित बनने पर विभिन्न पल्ली से आये पुरोहितों द्वारा फादर ऑस्कर कंडूलना को आशीष दिया गया. कार्यक्रम का संचालन फादर क्लेरेंस ने किया. गीत का संचालन फादर पीटर बरला की अगुवाई में किया गया. इस अवसर पर लचरागढ़ पल्ली पुरोहित फादर डीन एरिक जोसेफ कुल्लू, फादर आलोइस, फादर बेंजामिन के अलावा विभिन्न पल्लियों से आये पुरोहित, ब्रदर, सिस्टर व इसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संघ व कैथोलिक युवा संघ के अधिकारियों ने अहम भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola