माता-पिता व गुरु बच्चों के पहले मार्गदर्शक : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

माता-पिता व गुरु बच्चों के पहले मार्गदर्शक : प्राचार्य

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के जमताई स्थित मॉडल समिति प्लस टू उवि में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा से मनाया गया. मौके पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता व गुरुजनों का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गयी. प्राचार्य ने कहा कि माता-पिता व गुरु बच्चों के प्रथम मार्गदर्शक होते हैं. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सम्मान, कृतज्ञता व जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक है. विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अंत में सभी विद्यार्थियों ने माता-पिता के सम्मान व सेवा का संकल्प लिया.

शांतिपूर्ण हुई मुंडारी विषय की परीक्षा

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुशील कुमार बागे महाविद्यालय व प्लस टू उवि कोलेबिरा में मुंडारी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. केंद्र अधीक्षक अनूप गुप्ता ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन मुंडारी विषय की परीक्षा हुई. अंतिम दिन एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. मजिस्ट्रेट हृदयनाथ पांडेय, सीडीपीओ कोलेबिरा, सब इंस्पेक्टर बन बिहारी महतो एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की देख-रेख में परीक्षा संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola